img-fluid

बिहार चुनाव में हुई धांधली : अखिलेश यादव

November 14, 2020

औरैया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा और उसके सहयोगियों ने पूर्ण बेइमानी की है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पूर्णतया हारने के बाद उन्होंने मतों को अपने पाले में करने के लिए बेईमानी करवाना शुरू कर दी। अंतिम के दो चरणों में उनके शासन और प्रशासन ने प्रधानी जैसे चुनाव की हालत बना दी। वहां की दशा बहुत ही खराब रही जो आरजेडी और कांग्रेसी महागठबंधन के लिए घातक साबित हुई।

चुनावी आरोपों से इतर दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि पूर्व एमएलसी स्व. मुलायम सिंह यादव और नेताजी के बीच में बहुत ही घनिष्ट संबंध रहे है। जब भी पार्टी को जरूरत पड़ी है तो इन्होंने हमेशा नेताजी का साथ दिया और उनके बताए रास्ते पर पार्टी आगे बढ़ रही है। जिससे आज पार्टी हर मोर्चे पर अपना काम कर रही है क्योंकि सपा पार्टी एक सामाजिक पार्टी है जो किसान और गरीबों की सहायता के लिए हमेशा काम करती है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • ओवैसी की पार्टी के बंगाल से चुनाव लड़ने से भाजपा को नहीं पड़ेगा फर्कः विजयवर्गीय

    Sat Nov 14 , 2020
    कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मैदान में उतरने या इससे दूर रहने से भाजपा की जीत की संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved