मनोरंजन

मुंबई पुलिस से टकराव को लेकर बिहार पुलिस का बड़ा बयान

  • कहा अब सपोर्ट कर रही है मुंबई पुलिस
  • कल जो हुआ वह गलतफहमी थी
  • सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर हमारी पूरी नजर

मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय एवं युवा दिलों की धड़कन सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस के साथ अच्छे बर्ताव ना होने को लेकर देश के 2 राज्यों महाराष्ट्र और बिहार की सरकारों के बीच भी तनातनी बढ़ती जा रही थी, जिसको लेकर आज सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बयान देकर मामले को ठंडा करने की कोशिश की, वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए बयान में साफ साफ कह दिया था कि मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड की जांच करने पहुंची बिहार पुलिस को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार पुलिस के कार्य में जो भी बाधा पहुंचाने की कोशिश करेगा, उस पर हम कार्रवाई करेंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद अब मुंबई में मौजूद बिहार पुलिस की ओर से भी बड़ा बयान आया है। मुंबई में सुशांत सुसाइड कांड की जांच में जुटी बिहार पुलिस के अधिकारियों ने बयान देते हुए कहा है कि अब मुंबई पुलिस पूरी तरह से सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड की जांच में बिहार पुलिस का सहयोग कर रही है ।कल जो भी घटनाक्रम हुआ है वह गलतफहमी के कारण हुआ है। बिहार पुलिस की टीम ने यह भी कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड एवं आरोपी रिया चक्रवर्ती की हर गतिविधियों पर हमारी नजर है। बिहार पुलिस ने यह भी कहा कि सीबीआई जांच के बारे में नहीं कह सकते हैं। हमारी ओर से अच्छे तरीके से मामले की जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

भाजपा नेता राम कदम ने की सीबीआई जांच की मांग

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बाद अब महाराष्ट्र के एक और भाजपा के कद्दावर नेता राम कदम ने भी सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड की सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। राम कदम ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर तंज कसते हुए यह भी कहा है कि आखिर महाराष्ट्र सरकार क्या छिपाना चाह रही है , उसे इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को दे देना चाहिए।

 

Share:

Next Post

कंगना रनौत के घर के पास फायरिंग, पुलिस तैनात, कंगना बोली-मुझे डराने की कोशिश

Sat Aug 1 , 2020
मनाली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत की टीम ने शुक्रवार देर रात पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि उनके मनाली स्थिति घर के पास फायरिंग की आवाज सुनी गई है। इसके बाद कुल्लू पुलिस कंगना के घर पहुंच गई है। हालांकि […]