बड़ी खबर

Bihar Result 2020: एक सीट से खाता खोल पाई चिराग की एलजेपी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन बड़े अंतर से एनडीए पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, एनडीए से अलग होकर ‘एकला चलो रे’ का रास्ता अपनाने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का बुरा हाल होता दिख रहा है। शुरुआती करीब एक घंटे की काउंटिंग में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी का खाता तो खुल गया, लेकिन वह सिर्फ एक सीट पर आगे दिखी।
जमुई लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान ने इस बार बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनके निशाने पर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुखिया रहे। उन्होंने कहा कि वो नीतीश का नेतृत्व स्वीकार नहीं कर सकते। चिराग ने नई सरकार बनने पर जहां नीतीश को जेल भेजे जाने तक की बात कह दी तो खुद को नरेंद्र मोदी का हनुमान बता दिया।

चिराग का अजेंडा स्पष्ट है- बिहार में नीतीश का सफाया और बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में बीजेपी की सरकार बनाएगी। कुछ एक्सपर्ट्स ने भी संभावना जताई कि एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर में संभवतः एलजेपी बिहार में किंगमेकर बनकर उभरे। हालांकि, शुरुआती रुझान बताते हैं कि चिराग की एलजेपी इस लायक शायद नहीं बन सके।

Share:

Next Post

IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस पांचवीं बार खिताब जीतने उतरेगी

Tue Nov 10 , 2020
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें फाइनल में मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांचवी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी होने का दावा किया है। रोहित शर्मा का कहना है कि मुंबई इंडियंस […]