img-fluid

बिहार: श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने बोधगया पहुंचकर की महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना

December 17, 2024

गया. तीन-दिवसीय (three-day) भारत (India) दौरे पर आएं श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति (President) अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) मंगलवार को परिभ्रमण के लिए बोधगया (Bodh Gaya) पहुंचे। जहां महाबोधि (Mahabodhi) सोसायटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गया के डीएम और एसएसपी समेत कई आलाधिकारी कैंप कर रहे है। स्वागत के बाद राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध की दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना किया। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
हालांकि श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के आगमन को लेकर जिला पुलिस अलर्ट पर है। एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उनके आगमन से पहले ही एयरपोर्ट से लेकर बोधगया सड़क मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।


  • आम लोगों को मंदिर प्रवेश पर रोक
    वहीं इस संबंध में गया के डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि मंगलवार की सुबह श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के आगमन को लेकर साढ़े दस बजे तक आम श्रद्धालुओं को महाबोधि मंदिर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति के जाने के बाद आम श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। मालूम हो कि दिसंबर माह में विभिन्न देशों के बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंचते हैं और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करते हैं।

    तीन दिनों की अधिकारिक यात्रा पर हैं
    श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की तीन दिनों की अधिकारिक यात्रा पर हैं। सितंबर माह में पदभार संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। बोधगया आने से पहले दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

    Share:

  • पाकिस्तान को अपने ही बनाए ‘जहर’ की नहीं मिल रही काट, अब तालिबान पर लगा रहा आरोप

    Tue Dec 17 , 2024
    डेस्क: पाकिस्तान को अब अपने ही बनाए ज़हर की काट नहीं मिल रही है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ न केवल आतंकियों को पनाह दी बल्कि लगातार उनका इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए करता रहा. आतंकियों की ट्रेनिंग से लेकर हथियार मुहैया कराने तक का आरोप पाकिस्तान पर लगता रहा है, लेकिन अब यही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved