img-fluid

बाइक को ओवरटेक किया, एक्टिवा को चार्टर्ड बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

February 10, 2026

शादी समारोह से लौटते समय मांगलिया में हुआ हादसा, मृतक की पत्नी की हालत भी गंभीर

इन्दौर। रात (Night) को दो अलग दोपहिया वाहनों (two-wheelers) से लौट रहे दो भाई और उनके परिवार में से एक भाई और उसका परिवार हादसे का शिकार हो गया। चार्टर्ड बस (chartered bus) के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है।


  • शिप्रा पुलिस ने बताया कि रात को मांगलिया टोल नाके के पास यह हादसा हुआ। अंकित कुशवाह निवासी नादिया नगर, उसका भाई संतोष कुशवाह और भाई की पत्नी कपूरीबाई देवास में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो अलग-अलग वाहनों से गए थे। दोनों भाई शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद देवास से इंदौर के लिए निकले। आगे-आगे एक्टिवा से संतोष और उसकी पत्नी कपूरीबाई इंदौर आ रहे थे, जबकि पीछे बाइक पर सवार होकर अंकित आ रहा था। जैसे ही मांगलिया टोल नाके स्थित शनि मंदिर के पास वे पहुंचे तो पीछे से आ रही चार्टर्ड बस ने पहले अंकित की बाइक को ओवरटेक किया और आगे निकली, फिर एक्टिवा सवार संतोष और उसकी पत्नी कपूरीबाई को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों सडक़ पर गिर गए। संतोष के ऊपर बस चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कपूरीबाई के सिर में गंभीर चोटे आने के चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

    बेटी का रिश्ता तय करने आए पिता की सडक़ हादसे में चली गई जान
    बेटी का रिश्ता तय करने के लिए धार जिले से इंदौर जिला आए एक पिता की सडक़ हादसे में मौत हो गई। किशनगंज पुलिस ने बताया कि 45 साल का बाबूलाल पिता दयाराम निवासी बाकानेर जिला धार अपनी छोटी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए ग्राम भौरासला में बाइक से आया था। लौटते समय रास्ते में एक कार वाले ने बाबूलाल की बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाबूलाल के सिर में चोटें आईं। उसे इलाज के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रैफर किया गया था। इलाज के दौरान बाबूलाल की मौत हो गई। बाबूलाल के दो बेेटे और दो बेटियां हैं। वह पेशे से किसान था।

    Share:

  • नशा बेच रहे पति की शिकायत की पुलिस कमिश्नर से, कराया गिरफ्तार

    Tue Feb 10 , 2026
    नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान में महिला बनी सहभागी… इन्दौर। नशे के खिलाफ (against drug addiction) पुलिस (Police) लगातार अभियान चला रही है। एक महिला (Women) ने आगे आकर नशा बेचने वाले पति (husband) के खिलाफ वकीलों के साथ जाकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर सबूत दिए, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके पति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved