
उज्जैन। कल दिनदहाड़े खजूरवाली मस्जिद रोड पर तीन बदमाशों ने दादागिरी से एक बाईक चुरा ली तथा पैरों से बाईक का ताला तोड़ा। घटना से पूर्व एक कर्मचारी को धमकाया भी।
मिली जानकारी के अनुसार कल इंद्रजीत चावला नामक कर्मचारी की नई बाईक तीन बदमाश चुरा ले गए। घटना खंडेलवाल धर्मशाला के बाहर की है। मेनरोड पर दोपहर 1 बजे पहुँचे तीन बदमाशों ने पहले आसपास देखा और फिर पास के मकान की कुंडी बाहर से निकाल दी और एक वहाँ खड़े व्यक्ति को धमकाया भी तथा बाहर खड़ी नई बाईक का हैंडल लॉक पैर से तोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश दादागिरी से वारदात करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि तीनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं, क्योंकि एक ने पहले हंैडल लॉक का तार डिस्कनेक्ट किया और दूसरे साथी ने पैर से हैंडल लॉक तोड़ा जो कैमरे में दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved