मुंबई (Mumbai) बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu and Karan Singh Grover ) इस समय अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटी देवी के साथ बिता रहे हैं। इस जोड़े ने हाल ही में अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाया। दोनों ने देवी के जन्मदिन के जश्न के लिए मालदीव को चुना और जन्मदिन के जश्न की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। ऐसे में बिपाशा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।बिपाशा और करण की पहली मुलाकात फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी। जल्द ही वे अच्छे दोस्त बन गये और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 2016 में उनकी शादी हुई। शादी के 6 साल बाद उनके घर एक नन्हीं परी आई, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा। हाल ही में इस जोड़े को देवी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved