img-fluid

सिर्फ आधार कार्ड से बने जन्म प्रमाण होंगे रद्द, महाराष्ट्र-UP सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश

November 28, 2025

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने एक आदेश जारी कर कहा है कि राज्य में देरी से बनने वाले जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) के लिए आधार कार्ड (Aadhar Card) को दस्तावेज (Document) नहीं माना जाएगा। साथ ही सरकार ने अगस्त 2023 के बाद से सिर्फ आधार कार्ड के जरिए बने सभी जन्म प्रमाण पत्र को भी रद्द करने का निर्देश दिया है। दरअसल सरकार ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनने से रोकने के लिए यह आदेश जारी किया है। सरकार का कहना है कि अवैध कामों में इन फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल हो रहा है।


गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार का यह आदेश ऐसे समय आया है, जब राज्य सरकार ने बीते दिनों 42 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रद्द किए हैं, जो कथित तौर पर भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों ने बनवा लिए थे। एक विशेष अभियान चलाकर महाराष्ट्र सरकार अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर रही है। ऐसे में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आगे न बन पाएं, यही वजह है कि सरकार इसके नियम और प्रक्रिया को सख्त करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से भी निर्देश जारी किया गया है कि आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या जन्म की तारीख के सबूत के तौर पर दस्तावेज नहीं माना जाएगा। उत्तर प्रदेश के योजना विभाग द्वारा अन्य सभी विभागों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Share:

  • 'कर्नाटक कांग्रेस में दो फाड़ हो जाए तो कोई चौंकेगा नहीं', सीएम पद को लेकर खींचतान पर भाजपा का तंज

    Fri Nov 28 , 2025
    बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka) में मुख्यमंत्री (Chief Minister) की कुर्सी (Post) को लेकर कांग्रेस (Congress) के अंदर चल रही चर्चाओं के बीच राजनीति गरमा गई है। भाजपा (BJP) के कर्नाटक अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र (BY Vijayendra) ने कहा है कि अगर कांग्रेस दो हिस्सों में बंट जाए, तो उन्हें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा। विजयेंद्र ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved