मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : म्यूजिक वीडियो ‘थिरकती क्यों हवा’ ने बदल दी थी श्रिया सरन की किस्मत

साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री श्रिया सरन शुक्रवार को यानि आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 सितंबर, 1982 को उत्तराखंड के हरिद्वार में जन्मी श्रिया के पिता नीरज सरन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स में कार्यरत थे और उनकी मां दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्यापिका थी। श्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। श्रिया को बचपन से ही डांस का बहुत शौक था। श्रिया ने अपनी मां से कत्थक और राजस्थानी लोक नृत्य की शिक्षा ली। स्नातक करने के दौरान ही श्रिया को एक म्यूजिक वीडियो ‘थिरकती क्यों हवा’ में काम करने का मौका मिला। श्रिया का यह म्यूजिक वीडियो काफी फेमस हुआ। इस वीडियो को जब रामोजी राव फिल्म्स ने देखा तो उन्होंने श्रिया को अपनी फिल्म ‘इष्टम’ में लेने का फैसला किया।
रामोजी राव ने श्रिया से इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की पेशकश की जिसे श्रिया ने स्वीकार कर लिया। बतौर अभिनेत्री यह श्रिया की पहली फिल्म थी जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रिया के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद श्रिया ने जल्द ही बॉलीवुड का रुख किया और बॉलीवुड में 2003 में आई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में वह छोटी सी भूमिका में थी। इसके बाद साल 2004 में श्रिया की फिल्म ‘थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम’ और ‘शुक्रिया’ रिलीज हुई, लेकिन दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके बाद श्रिया ने वापस साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया। श्रिया 2007 में साउथ की फिल्म ‘शिवाजी द बॉस’ में नजर आई। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रजनीकांत थे। यह फिल्म सुपरहिट रहीं और इस फिल्म से श्रिया को खास पहचान भी मिली।
इसके साथ ही श्रिया ने साल 2007 में ही रिलीज हुई मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘आवारापन’ से बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी की। साउथ फिल्मों में श्रिया की गिनती टॉप अभिनेत्रियों में होती है। श्रिया ने साउथ की फिल्म टैगोर, संतोषम, कन्दस्वामी जैसी कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं श्रिया ने बॉलीवुड फिल्म गाजियाबाद और पुलि में आइटम सांग भी किए हैं। श्रिया इंग्लिश फिल्म ‘दी अदर एंड ऑफ द लाइन’ में मुख्य भूमिका में थी। इसके अलावा श्रिया डायरेक्टर दीपा मेहता की फिल्म मिडनाइट्स चिल्ड्रन में भी नजर आ चुकी है।
श्रिया बॉलीवुड फिल्म दृश्यम में लीड रोल में थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अजय देवगन और तब्बू भी थे। श्रिया फिल्म जगत में अब भी सक्रिय है और जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘तड़का’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एसएस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में कैमियो रोल में नजर आएंगी। श्रिया के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने अपने रशियन ब्वॅायफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से 2018 में शादी कर ली।
एंड्रे कोसचीव टेनिस प्लेयर हैं। श्रिया सरन ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और आज उनके चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं।

Share:

Next Post

कंगना के पास अब पैसे नहीं, इसलिए लिया ये फैसला

Fri Sep 11 , 2020
मुंबई। कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तनातनी में एक्ट्रेस का मुंबई स्थित ऑफिस BMC के बुलडोजर का शिकार बना। 9 सितम्बर को कंगना रनौत ने मनाली से मुंबई वापस आई उससे पहले BMC ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ मचाई। कंगना के ऑफिस की बालकनी समेत कई हिस्सों को तोड़ दिया गया, […]