फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) का जन्म 27 फरवरी, 1952 को बिहार में हुआ था। प्रकाश झा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में प्रदर्शित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘अंडर द ब्लू’ के निर्माण से की। इसके बाद प्रकाश झा ने लगभग आठ साल के लम्बे अंतराल के बाद साल 1983 में एक और डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जिसका नाम था ‘फेसेज आफ्टर द स्टॉर्म ‘। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही इसे बैन कर दिया गया। हालांकि इस फिल्म के बैन होने के बावजूद प्रकाश झा (Prakash Jha) को इस फिल्म के लिए ‘नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
प्रकाश झा (Prakash Jha) ने फिल्मों के निर्देशन के साथ-साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है, जिसमें खोया-खोया चांद, टर्निंग 30 , ये साली जिंदगी, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, फ्रॉड सइया आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रकाश झा फिल्म ‘जय गंगाजल’ और ‘सांड की आंख’ में अभिनय करते भी नजर आये।
प्रकाश झा (Prakash Jha) ने साल 1985 में अभिनेत्री दीप्ती नवल से शादी की, लेकिन साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। प्रकाश झा और दीप्ती का अपना कोई बच्चा नहीं है, दोनों ने एक लड़की को गोद लिया था, जिसका नाम दिशा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved