
खेड़ाखजुरिया। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड गिर रही है। रविवार की रात्रि सबसे सर्द रही। सोमवार सुबह खेतों मे फसल के ऊपर ओस की बूंदों के साथ बर्फीली परत जमी हुई दिखाई दी। गनीमत रही कि सुबह सर्द हवा नहीं चली वरना सफल को काफी नुकसान हो सकता था।
फसल के अलावा खेतों की मेड़ों एवम सिंचाई करने के पाइप पर स्पष्ट बर्फ जमी हुई दिखाई दी। गांव के किसान रामलाल कुमावत, लालाराम परिहार, महेंद्रसिंह परिहार, मायाराम राठौड़, रमेश शर्मा, बालाराम, पर्वतलाल आदि ने बताया कि रविवार रात्रि में कड़ाके की ठंड गिरी, वहीं फसल के ऊपर बर्फ जम गई। कई किसानों द्वारा खेतों की मेड पर अलाव जलाकर धुआं भी किया गया जिससे फसल को कुछ राहत मिल सके। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए किसान चिंतित और परेशान दिखाई दे रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved