
भोपाल। हाल ही में सम्पन्न हुए 46 नगरीय निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। प्रारंभिक रुझान में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त प्राप्त कर ली है। 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद के परिणाम आने वाले हैं। प्रारंभिक रुझान में अब तक 13 नगर परिषद के रुझान प्राप्त हुए, जिनमें 4 परिषद में कांग्रेस, जबकि 8 में भाजपा आगे चल रही है। एक नगर परिषद में निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। शेष नगर परिषद में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। परिणाम शाम 5 बजे घोषित होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved