img-fluid

Damoh उपचुनाव के लिए BJP ने Gopal Bhargava को भी बनाया प्रभारी

March 23, 2021

  • कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान भाजपा का लगभग तय

भोपाल। दमोह उपचुनाव को लेकर भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने भी कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी रहेंगे, हालांकि अधिकृत घोषणा होना बाकी है। इधर भाजपा ने दमोह चुनाव के लिए मंत्री गोपाल भार्गव को प्रभीरी बनाया है। इससे पहले भूपेन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया था। दोनों नेता उपचुनाव में कमान संभालेंगे। दमोह में दोनों ही पार्टियों ने जीत के लिए ताकत झोंकना शुरू कर दी है। लगातार कार्यक्रम कर मतदातों को रिझाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के उपचुनाव उम्मीदवार राहुल सिंह 30 मार्च को नामांकन भरेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। ांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन तीसरी बार विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसके पहले दो बार वर्ष 1998 और 2003 में भाजपा के जयंत मलैया के सामने चुनाव लड़े, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावाए कांग्रेस प्रत्याशी टंडन ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राहुल सिंह के चुनाव के दौरान कार्य संभाला था।

Share:

  • विश्व टीबी दिवस विशेष : टीबी यानी तपेदिक रोग कितना खतरनाक

    Tue Mar 23 , 2021
    – रंजना मिश्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हर वर्ष लगभग 4 से 5 लाख लोग और हर रोज 12 सौ से 13 सौ लोग टीबी से मर रहे हैं। टीबी विश्व भर में मृत्यु के बड़े कारणों में से एक है। टीबी बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, टीबी फैलाने वाले बैक्टीरिया का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved