img-fluid

भाजपा ने की चुनावी राज्यों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की घोषणा, तोमर को असम का जिम्‍मा

February 03, 2021

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी के लिए प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।


  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सांगठनिक नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की। इसके तहत असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है।

    भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रभारी व जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ वीके सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केरल का प्रभारी व कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ अश्वथ नारायण को सह-प्रभारी बनाया गया है।

    वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पुदुचेरी का प्रभारी व भाजपा प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखऱ को सह-प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि इन चारों राज्यों में आगामी मई माह में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    Share:

  • Sonam Kapoor ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, kiss करते नजर आए आहूजा

    Wed Feb 3 , 2021
    बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रौबैक तस्वीर शेयर की है। सोनम की यह तस्वीर साल 2017 की न्यूयार्क ट्रिप की है, जब आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को प्रपोज किया था। इस तस्वीर में आनंद आहूजा सोनम (Ahuja Sonam) के गाल पर किस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved