बड़ी खबर

भाजपा ने ठाकरे सरकार पर बोला हमला, कहा- अंतिम समय में अटलजी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम किया रद्द

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की मंशा को लेकर भाजपा ने एकबार फिर से हमला बोला है। इस बार मुद्दा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम को रद्द करने को लेकर है।

अटलजी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का मामला
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को मुंबई में अटलजी के जन्मदिवस पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन राज्य सरकार ने अंतिम समय में कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

नार्थ मुंबई से भाजपा के लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के बाद भी अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के कारण बीजेपी अध्यक्ष नड्डा को अपना दौरा कैंसिल करना पड़ा।

Share:

Next Post

रामानंद सागर की परपोती ने बिकिनी में दिखाया टोन्ड फिगर

Mon Dec 27 , 2021
मुंबई। ‘रामायण’ जैसे फेमस टीवी शो का निर्माण करने वाले रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा (Sakshi Chopra) सोशल मीडिया पर बोल्डनेस (Boldness) के चलते छाई रहती हैं. वह अक्सर अपनी हॉट फोटोज शेयर (Hot Photos Share)करती रहती हैं, जिसे देखकर फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं. साक्षी (Sakshi Chopra) ने अब अपनी एक फोटो […]