भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिला के आरोपों पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष की छुट्टी

भोपाल। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। उन पर एक महिला ने कथित आरोप लगाए हैं। आरेापेां से जुड़े फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ने मामला संज्ञान में आते ही कुशवाह की पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष के पद से छुट्टी कर दी।



भगत सिंह कुशवाह लगातार दूसरी बाता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष बने थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके पहले कार्यकाल में भी उनके खिलाफ अश्लीलता जैसी शिकायतें आई थीं, लेकिन तब पार्टी नेताओं ने भगत को समझाइश देकर मामला रफा-दफा कर दिया था। भगत सिंह को संघ नेता की सिफारिश पर ही मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया था। पिछले कुछ महीनों से भगत सिंह कुशवाह महिला मामले को लेकर परेशान चल रहे थे। मोर्चा में कुछ दिनों से इसकी चर्चाएं जोरों पर थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब मामला उजागर हो गया और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे, तब पार्टी ने कुशवाह से इस्तीफा ले लिया। भगत सिंह कुशवाह की रंगमिजाजी सामने आते ही पिछले महीने उनके साथ हुए सड़क हादसे भी सवाल उठ रहे हैं।

Share:

Next Post

सत्ता और संगठन को समझ नहीं आ रहा उमा का मूड

Mon Mar 14 , 2022
मुख्यमंत्री से मिलने के 48 घंटे के भीतर उमा ने पत्थर फेंकना शुरू किया भोपाल। प्रदेश में शराबबंदी को लेकर आंदोलन करने का डेढ़ साल से ऐलान कर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब सड़क पर उतर आई हैं। उन्होंने शराब बंदी का जो तरीका अपनाया है, उसको लेकर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। […]