
उज्जैन। भाजपा की बूथ समितियों के चुनाव चल रहे हैं। बूथ समितियों में महिलाओं को शामिल किया जाएगा। बूथ के चुनाव भी भाजपा डिजिटल मोड पर करा रही है। यानि बूथ समिति के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बूथ अध्यक्ष से लेकर बूथ समिति की जानकारी संगठन एप पर तुरंत दर्ज कराई जा रही है।
दिसंबर में होंगे मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव
नवंबर महीने में बीजेपी की बूथ समितियों के गठन के बाद दिसंबर महीने में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव से पहले पार्टी सदस्यता अभियान में अच्छा काम करने वाले अध्यक्षों की भी लिस्ट तैयार करा रही है। सदस्यता में अच्छा काम करने वाले पदाधिकारी अगली समिति में प्रमोट किए जाएंगे। शक्ति केन्द्र स्तर के कार्यकर्ता मंडल और मंडल में अच्छा काम करने वाले जिले की टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved