img-fluid

भाजपा ने किया सरकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने पर मंथन

October 02, 2022

  • रातापानी में भाजपा की योजना बैठक संपन्न

भोपाल। रातापानी में आयोजित भाजपा की योजना बैठक में वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियों तथा भविष्य की चुनौतियों पर चिंतन हुआ। साथ ही जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भागीदारी पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।
योजना बैठक के दौरान पार्टी के नेतृत्व और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने वर्तमान चुनौतियों पर विचार विमर्श किया और इन चुनौतियों से निपटते हुए समाज कल्याण के कार्यो को विधिवत संपादित करने के लिए योजना पर विचार किया। केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण मध्यप्रदेश में जो सामाजिक बदलाव आए है, उन पर चर्चा करते हुए योजनाओं का और अधिक लाभ सत्ता और संगठन मिलकर कैसे पहुंचाएं, इस पर भी गहन विमर्श हुआ।


  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर पूरे सेवा पखवाडे के दौरान चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में लिए गए अभियानों पर भी विचार विमर्श हुआ। मुख्य रूप से जनकल्याण की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं की साझेदारी के साथ जन जन तक पहुंचाने की योजना ही इस बैठक का मूल उद्देश्य रहा।

    Share:

  • मध्यप्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य

    Sun Oct 2 , 2022
    भोपाल सबसे साफ राजधानी, इंदौर छठवीं बार देश का स्वच्छतम शहर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित भोपाल। भारत सरकार द्वारा करवाये गये स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में हर साल की तरह मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित किये। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश को 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved