img-fluid

उज्जैन सहित प्रदेश में भाजपा कर सकती है परिवर्तन

January 02, 2024

  • जिलाध्यक्ष बदलेंगे, पार्टी कर सकती है आंतरिक सर्जरी

उज्जैन। मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में पिछले साल सत्ता पर काबिज हुईभाजपा में अब नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट नजर आने लगी है। हालांकि पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।



  • जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष और वीडी शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। पिछले साल ही इनका कार्यकाल समाप्त हुआ था और कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है, लेकिन सभी का कार्यकाल एक बार और बढ़ा दिया गया। चूंकि अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी लग गई है, इसलिए वह किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं कर सकती है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुछ जिलाध्यक्षों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद फिर कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इसको लेकर भी पार्टी तैयारी कर रही है। फिलहाल तो मध्यप्रदेश जैसे राज्य में 163 सीटें प्राप्त करने वाली भाजपा नेतृत्व परिवर्तन करने के मूड में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही लोकसभा का चुनाव लड़ा जाना है। कुछ जिलों में जहां पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था, वहां आंतरिक सर्जरी किए जाने की खबर है।

    Share:

  • पति ने ही पिस्टल चलाना सिखाई थी... कल उसी ने दो मर्डर कर डाले... पूरे जिले में हत्याकांड की चर्चा

    Tue Jan 2 , 2024
    कल शाम दोनों भाईयों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार-हत्यारी पत्नी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में कल एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद महिला हथियार लेकर थाने पर पेश हो गई थी। महिला ने पुलिस को बताया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved