उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

पति ने ही पिस्टल चलाना सिखाई थी… कल उसी ने दो मर्डर कर डाले… पूरे जिले में हत्याकांड की चर्चा

  • कल शाम दोनों भाईयों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार-हत्यारी पत्नी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में कल एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद महिला हथियार लेकर थाने पर पेश हो गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति और जेठ पिस्टल लेकर उसे मारने आए थे लेकिन जेठ से पिस्टल छीनकर उसने दोनों भाईयों को मार डाला। महिला ने बताया कि पिस्टल चलाना भी उसे उसके पति ने ही सिखाई थी। आज आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


इंगोरिया थानाप्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि घटना कल सुबह इंगोरिया में हुई। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से उसका पति राधेश्याम और जेठ धीरज उर्फ दिनेश काफी दिनों से परेशान कर रहे थे और मारपीट भी करते थे। कल दोनों घर पहुंचे और जेठ ने उस पर पिस्टल तान दी। महिला ने बताया कि जेठ के हाथ से पिस्टल छीनकर उसे गोली मारी और फिर आकर पति पर भी फायर कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों को गोली मारने के बाद वह सीधी पिस्टल लेकर थाने पहुुंच गई और पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपने पति और जेठ की हत्या कर दी। यह सुनने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वहाँ से मृतक राधेश्याम और घायल पड़े उसके भाई धीरज को अस्पताल पहुँचा लेकिन अस्पताल में धीरज की भी मौत हो गई। इधर पुलिस ने आरोपी महिला सविता पति राधेश्याम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 में कायमी कर ली। महिला ने बताया कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है और 5 बीघा जमीन को लेकर उसका पति और जेठ उस पर दबाव बनाकर मारपीट कर रहे थे। महिला ने बताया कि उसके पति राधेश्याम ने ही कुछ समय पहले उसे पिस्टल चलाना सिखाया था और वह उसने उस पर ही चला दी। कल भी दोनों इसी के चलते उसके पास आए थे लेकिन उसने दोनों को खत्म कर दिया। पुलिस आज आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने मृतक दोनों भाईयों के पिता नागूलाल की शिकायत पर कायमी की है।

Share:

Next Post

उज्जैन-देवास-इंदौर ट्रैक पर अब 120 की स्पीड से दौड़ेगी की ट्रेनें

Tue Jan 2 , 2024
रेलवे में पूरा किया दोहरीकरण काम, यात्रियों का 30 मिनट का समय बचेगा उज्जैन। उज्जैन-देवास-इंदौर रेल खंड पर बरलई से मांगलिया होते लक्ष्मीबाई नगर तक रेल लाइन का दोहरीकरण पूर्ण हो गया है। रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के बाद अब इस ट्रेक से पहले मालगाड़ी गुजरेगी। यात्री ट्रेन का सफर बाद में प्रारंभ होगा। दोनों […]