img-fluid

भाजपा ने 1 सप्ताह में इंदौर से जुटा लिए 3 करोड़

March 03, 2025

  • नए शहर अध्यक्ष और महापौर की जुगलबंदी से पूरे प्रदेश में इंदौर अव्वल

इंदौर। भाजपा द्वारा शुरू किए गए आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान में पूरे प्रदेश में इंदौर अव्वल रहा है। इंदौर शहर को 3 करोड़ रुपए की सहयोग निधि जुटाने का लक्ष्य संगठन द्वारा दिया गया था। यह राशि मात्र एक सप्ताह के अंदर ही जुटा ली गई है। पार्टी के नए शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जुगलबंदी से इंदौर को यह सफलता मिली है। भाजपा द्वारा अपने संगठन के सभी कार्यालय के वार्षिक खर्च को निकालने के लिए आजीवन सहयोग निधि के रूप में पार्टी कार्यकर्ताओं और विचारधारा के साथ चलने वाले लोगों से राशि एकत्र की जाती है। इस समय भाजपा द्वारा इस राशि को एकत्रित करने का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। हर शहर और जिला इकाई को वहां के कार्यालय के खर्च के हिसाब से राशि एकत्र करने के लिए लक्ष्य दिया गया है। इंदौर में पार्टी द्वारा आजीवन सहयोग निधि एकत्र करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव को कमान सौंपी गई।

महापौर द्वारा पार्टी के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ सामंजस्य बनाकर सारे शहर में सहयोग निधि एकत्र करने के लिए अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में इतनी तेज गति के साथ इतना बेहतर काम किया गया कि मात्र 7 दिन के अंदर ही लक्ष्य के अनुसार 3 करोड़ रुपए की सहयोग निधि जमा हो गई है। पूरे प्रदेश में सबसे पहले आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को हासिल करने का गौरव इंदौर शहर में भाजपा को हासिल हुआ है। भाजपा द्वारा अब एकत्र की गई सहयोग निधि को जमा किया जा रहा है।


विजयवर्गीय के क्षेत्र से आई सबसे ज्यादा सहयोग निधि
इस अभियान के प्रभारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर शहर में सबसे ज्यादा सहयोग निधि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्वाचन क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से प्राप्त हुई है। वहां से 58 लाख रुपए की राशि मिली है। क्षेत्र क्रमांक 2 से 28 लाख, 3 से 40 लाख, क्षेत्र क्रमांक 4 से 30 लाख और क्षेत्र क्रमांक 5 से 28 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा राऊ विधानसभा क्षेत्र से 22 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। हर वार्ड से भी 5 लाख की राशि एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया था। इस लक्ष्य के अनुसार बहुत से वार्डों से भी यह राशि एकत्र हो गई है।

पार्षदों के जमा हो गए पैसे
जब आजीवन सहयोग निधि का अभियान शुरू किया गया था, उस समय तय किया गया था कि भाजपा का हर पार्षद अपना 5 महीने का मानदेय इस निधि में देगा। इस हिसाब से हर पार्षद द्वारा 51000 रुपए की राशि दे दी गई है। इसके साथ ही महापौर को अपना 6 माह का मानदेय देना था, जो कि 1.51 लाख रुपए होता है। महापौर द्वारा भी यह राशि दे दी गई है। निगम की महापौर परिषद के हर सदस्य को 1.11 लाख रुपए की राशि आजीवन सहयोग निधि के रूप में देना है। महापौर परिषद में अभी 9 सदस्य हैं। इन सभी सदस्यों द्वारा भी यह राशि दे दी गई है।

Share:

  • संघ से हटाए गए पूर्व पदाधिकारी का एक और कारनामा, फर्जी दस्तावेजों और नकली सील-साइन से बेच डाले एक दर्जन से ज्यादा भूखंड

    Mon Mar 3 , 2025
    अग्निबाण ने उजागर किया था डेढ़ करोड़ का फर्जीवाड़ा, कल कनाडिय़ा थाने पर एक और नई एफआईआर हुई दर्ज, चार दिन पहले एक फ्लैट पर भी कर लिया अवैध कब्जा, फिलहाल जमानत पर बाहर इंदौर। अग्निबाण ने कुछ समय पूर्व संघ से हटाए गए पूर्व पदाधिकारी का डेढ़ करोड़ का फर्जीवाड़ा उजागर किया था, जिसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved