img-fluid

भाजपा-कांग्रेस में रोमांटिक संबंध, तभी राजनैतिक तौर पर एक-दूसरे को सहयोग दे रहे : राघव चड्ढा

August 08, 2020

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच रोमांटिक संबंध है और इसी के चलते दोनों राजनैतिक तौर पर एक-दूसरे को सहयोग दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता व गृहमंत्री अमित शाह सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस के प्रभारी हैं, लेकिन कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था और निगम में टैक्स बढ़ाने के मुद्दे पर भी भाजपा का साथ दिया। उन्होंने पूछा कि आखिर भाजपा के नेताओं के साथ कांग्रेस की क्या डील हुई है?

चड्ढा ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया, परंतु भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह जो सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस के इंचार्ज हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। यह घटनाएं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की जुगलबंदी को दर्शाती हैं।

मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से प्रश्न पूछते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि चाहे दिल्ली में कानून व्यवस्था का मुद्दा हो, निगम द्वारा जबरदस्ती थोपे गए करों का मुद्दा हो या अन्य कोई मुद्दा हो कांग्रेस हमेशा भाजपा के खेमे में खड़ी नजर आती है। (एजेन्सी, हि.स.)

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sat Aug 8 , 2020
    08 अगस्त 2020 1. वहां भी हूं, यहां भी मैं, इधर भी हूं, उधर भी हूं। नजर मैं आ नहीं सकती किसी को भी जिधर भी हूं। कर कोशिश अगर जबरन तो आंखें बन्द हो जाएं। अगर मैं मिल न पाऊं तो सभी बेमौत मर जाएं। उत्तर. हवा 2. कभी रहूं तेरे पीछे, कभी चलू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved