
भोपाल। प्रदेश भाजपा में सभी संगठनात्मक जिलाध्यक्षों को अजीवन सहयोग निधि संग्रहण का हिसाब लेकर भोपाल बुलाया है। प्रदेश कार्यालय में सभी जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। जिसमें उनसे अजीवन सहयोग निधि का हिसाब देना होगा। इसको लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है। प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहली बार सहयोग निधि संग्रहण का हिसाब मांगा जा रहा है। बैठक में पार्टी के नवागत कोषाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अभी तक अजीवन सहयोग निधि का कई जिलाध्यक्षों की ओर से हिसाब नहीं दिया गया है। इस संबंध में उन्हें बार-बार सूचित भी किया जा चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved