img-fluid

 तर्पण करने के दौरान भदैयाकुण्ड के पानी में गिरने से भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता की मौत

September 17, 2020
शिवपुरी। शिवपुरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम के पिता पूरनलाल बाथम (75) का गुरुवार सुबह दुखद निधन हो गया। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह वह अपने पितृों का तर्पण करने के लिए भदैयाकुंड गए हुए थे। जहां पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरनलाल बाथम भदैयाकुंड में पितृों का तर्पण कर रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से निकाला और उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पूरनलाल बाथम भारतीय मजदूर संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे। वह लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। बाथम के निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Share:

  • पीएम मोदी को जन्मदिन पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    Thu Sep 17 , 2020
    भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें देश के साथ साथ दुनिया भर से भी बधाई संदेश मिल रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा 14-20 सितंबर तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved