
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाए हैं कि भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। भाजपा सरकार एवं उनके तथाकथित नेताओं का यह प्रयास उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने ऐसे सभी मामलों में कार्यकर्ताओं की मदद के लिए एक पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शामिल हैं। यह समिति अपनी रिपोर्ट कमलनाथ को सौंपेगी।
पू्र्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया है। नाथ ने ट्वीट कर कहा है कि शिवराज अपने ईमान का सौदा करना, जनादेश को धोखा देना, पीठ में छुरा घोंपना, जनता व लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विश्वास को तोडऩा, वह भी सिर्फ सत्ता की चाह के लिए, चंद स्वार्थपूर्ति के लिए वो भी उस पार्टी के साथ जिसने मान-सम्मान सब कुछ दिया बताएं क्या कहलाता है। नाथ ने कहा कि दल तोडऩा व जनता के विश्वास का सौदा करने में बहुत अंतर है, जिन सम्माननीय लोगों का आप जिक्र कर रहे हैं। उन्होंने कभी अपने मूल्यों, सिद्धांतों व आदर्शों का सौदा नहीं किया। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में भाजपा की रैली में कहा था कि जनसेवा के लिए कांग्रेस के खिलाफ आवाज उठाना देश से ‘गद्दारीÓ नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved