img-fluid

पश्चिम बंगाल में ममता की निर्ममता के खिलाफ भाजपा को जनादेश मिला – मुख्यमंत्री मोहन यादव

May 04, 2026


भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता की निर्ममता के खिलाफ (Against Mamata’s ruthlessness in West Bengal) भाजपा को जनादेश मिला (BJP got Mandate) ।


  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है, साथ ही बहुमत वाली सरकार बनना लगभग तय है। इन नतीजे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल के चुनाव में मिली जीत पर वाकई में दिल से बधाई । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शब्दों में देश के हर हिस्से में भाजपा का झंडा लहरा रहा है। असम में एक बार फिर घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों की विजय की तरफ कदम बढ़ाए हैं, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी ने जो निर्ममता की उसकी कीमत चुकाई है।

    बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आजादी के पहले बंगाल सक्षम और विकास परक राज्य हुआ करता था, लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट, फिर टीएमसी ने इस राज्य को पीछे कर दिया । इस बंगाल के पिछड़ने का कारण भी वहां का नेतृत्व रहा है। टीएनसी के कारण ही हर तरफ अव्यवस्था थी और उसका परिणाम मिला है। भाजपा का लगातार झंडा लहरा रहा है।

    भाजपा के बढ़ते जनाधार पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 राज्य एनडीए के साथ खड़े हैं, वहीं 17 राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा के प्रति प्रेम दिखाया है, साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धैर्य का परिचय दिया। अन्याय, अत्याचार और आतंक सहित तमाम पाखंडों को वहां की जनता ने फेल कर दिया है।

    Share:

  • बंगाल के भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, ममता और शुभेंदु मतगणना केंद्र में मौजूद

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर (Bhowanipore) के काउंटिंग सेंटर पर सोमवार को भारी बवाल हो गया. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को 12वें राउंड की घोषणा बीच में ही रोकनी पड़ी. इस वीवीआईपी सीट पर कांटे की टक्कर के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved