img-fluid

भाजपा सरकार ग्रामोफोन की अटकी सुई की तरह, जनहित में रुचि नहीं: अखिलेश

December 11, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आन्दोलन को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामोफोन की अटकी सुई की तरह है, जनहित के कामों में उसकी रुचि नहीं। सच्चाई से उसका दूर-दूर तक रिश्ता नहीं है। वह तो कल्पना लोक में महल बनाती है और सपने दिखाकर लूटने का काम करती है।

भाजपा राज में जैसा अन्याय देश के अन्नदाता किसान के साथ आजाद भारत में कभी नहीं हुआ। लगातार एक पखवाड़े से खुले आसमान के नीचे ठण्ड में कांपते किसान सरकार से अपनी व्यथाकथा बताने को सड़क पर हैं। लेकिन, सरकार है कि उसके कान में जूं ही नहीं रेंग रही है। अपने मन की बात देश को जबरन सुनाने वाले किसान की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनः स्थापना का भी आन्दोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए, सरकार की मनमानी नहीं। किसानों को सरकार के जिन फैसलों से दुश्वारी है उनको समाप्त करने की मांग में अनुचित क्या है? सरकार जनता के लिए जनता द्वारा चुनी जाती है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में जनमत की अवहेलना लोकतंत्र और संविधान की मूलभावना से ही खिलवाड़ है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की हठधर्मी के कारण ही भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक भी आज किसान आन्दोलन के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ता जा रहा है। भाजपा हताश है क्योंकि किसानों के साथ जनता भी जुड़ती जा रही है। ‘किसान संग अवाम है हर नर-नारी और नौजवान, दम्भी सत्ता के खिलाफ एकजुट है पूरा हिन्दुस्तान।’

उन्होंने कहा कि वैसे यह तथ्य तो अब जगजाहिर है कि भाजपा का एजेण्डा ही लोगों को झांसा देना है। सत्ता में आने के लिए उसने किसानों को कर्ज माफी, फसल की लागत का ड्योढ़ा दाम देने और वर्ष 2022 तक आय दोगुनी करने का राग अलापा पर किया कुछ नहीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • रिकॉर्ड मेकिंग मोड में उत्तर रेलवे, एक दिन का सर्वाधिक लदान 120 रैक तक पहुंचा

    Fri Dec 11 , 2020
    नई दिल्ली। उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ देश की अर्थव्यवस्था में भी अपना योगदान देने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस क्रम में वह लदान के क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाने में लगा है। उत्तर रेलवे एक दिन में सर्वाधिक लदान 120 रैक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उत्तर रेलवे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved