
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। सरकार को किसानों की मांग को मान लेना चाहिए। आज किसानों को अपनी जायज मांगो के लिए भी सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां हैं। महिलाओं के साथ इतनी घटनाएं कभी नहीं हुई होंगी। महिलाओं का इतना नुकसान कभी नहीं हुआ होगा। उनके इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved