
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (30 मई 2024) को भाजपा पर ओडिशा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है. हाल में ही बीजेपी के एक नेता ने दावा किया था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री के भक्त हैं. भद्रक लोकसभा सीट के सिमुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, भारत के संविधान और देश में लोकतंत्र को बचाने की उन्होंने कसम खाई है.
उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा ने ओडिशा के हर व्यक्ति का अपमान किया है, क्योंकि उसके एक नेता ने दावा किया है कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं.” बता दें कि संबित पात्रा ने कुछ दिन पहले गलती से अपने बयान में कहा दिया था कि भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफ़ी मांग ली थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved