img-fluid

‘बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल कर रही लागू’, नीतीश के ऐलान पर भड़के तेजस्वी यादव

March 05, 2026

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़ने के ऐलान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है. नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर तेजस्वी यादव भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही है. तेजस्वी ने एक्स पोस्ट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है.

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले ही कहा था नीतीश अब सीएम नहीं रहेंगे. भाजपा रबर स्टैंप वाला सीएम बनाती है. जो हो रहा है वह हमें पहले से पता था. हम वहां रहते तो यह दिन देखने को नहीं मिलता. नीतीश कुमार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि अब बीजेपी जदयू को खत्म कर देगी. पिछड़े नेताओं को भाजपा टिकने नहीं देगी.


  • तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि वो राज्यसभा सदन जाना चाहते हैं. हम शुरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को बीजेपी के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे. आज वो बात सच हुई है. तेजस्वी ने कहा कि जन आकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं. जब 2024 में नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए थे. उस समय भी हमने यह कहा था कि बीजेपी जदयू पार्टी को खत्म कर देगी. बीजेपी ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है.

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है. धनतंत्र की मशीनतंत्र की जीत हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू अब नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरा भी ये आरोप लगाया था कि अब जेडीयू नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि हमारी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार के साथ है.अगर नीतीश उनके साथ होते तो उन्हें ये दिन नहीं देखना पड़ता.

    Share:

  • इंदौर: दरोगा चालान काटने पहुंचे तो भडक़ गए भाजपा पार्षद

    Thu Mar 5 , 2026
    अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वीडियो वायरल इंदौर। नगर निगम के दरोगो को भाजपा पार्षद के परिचित की दुकान पर चालान काटने जाना महंगा पड़ गया। पार्षद ने न केवल दरोगा को अपशब्द कहे, बल्कि यह भी कह डाला कि अब कमिश्नर को बुलवाकर ही चालान बनवाएंगे। दोनों के बीच का ऑडियो वायरल हो गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved