img-fluid

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा, देशभर से जुड़ेंगे पार्टी के 200 नेता, जानें प्‍लान

November 16, 2024

नई दिल्‍ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025)के लिए भाजपा(BJP) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा (Assembly)के चुनाव प्रबंधन (Election Management)में देशभर के दो सौ से ज्यादा प्रमुख कार्यकर्ता और नेता जुटेंगे। इनमें विभिन्न सामाजिक वर्गों और विभिन्न राज्यों के दिल्ली में रहने वाले लोगों से जुड़ाव रखने वाले नेताओं को प्रमुखता दी जाएगी। ये नेता दिसंबर से दो महीने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जुट जाएंगे।

भाजपा नेतृत्व ने एक माह पहले चुनाव प्रभारी के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद बैजयंत पांडा, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को सह प्रभारी नियुक्त किया था। बैजयंत पांडा दिल्ली के संगठन प्रभारी भी रहे हैं। महाराष्ट्र और झारखंड का चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी दिल्ली के चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी।


सूत्रों के अनुसार, ये नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपने समाज के लोगों के बीच जाकर उनको भाजपा के पक्ष में लाने का काम करेंगे। विभिन्न सामुदायिक बैठकें करेंगे, जिनमें 50 से लेकर 200 लोगों तक की छोटी-छोटी अनौपचारिक बैठकें शामिल रहेंगी। इसमें संघ के स्वयंसेवकों की भी अहम भूमिका रहेगी। दिल्ली की आबादी में पूर्वांचल ( बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश), उत्तराखंड के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दक्षिण राज्यों के लोगों की बड़ी संख्या है। इनको साधने के लिए इन राज्यों के नेताओं को खास तौर पर लगाया जाएगा।

संचालन समिति बनाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 23 सदस्यों की चुनाव संचालन समिति बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समिति के अध्यक्ष रहेंगे और केंद्रीय मंत्री हर्षदीप मल्होत्रा को संयोजक बनाया गया है। समिति में दुष्यंत गौतम, मनोज तिवारी और अरविंदर सिंह लवली को सह संयोजक बनाया गया है। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज को समिति में सदस्य बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा, राजा इकबाल, अभय वर्मा को भी समिति में रखा गया है।

Share:

  • PM नरेंद्र मोदी आज से नाइजीरिया दौरे पर, 17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की हो रही यात्रा

    Sat Nov 16 , 2024
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) 16-17 नवंबर को नाइजीरिया (Nigeria) के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ उनके तीन देशों के विदेश दौरे की शुरुआत हो जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को अफ्रीकी देश नाइजीरिया की यात्रा के बाद ब्राजील (Brazil) पहुंचेंगे। जहां पीएम जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved