बड़ी खबर राजनीति

West Bengal : सीतलकुची की घटना पर BJP नेता ने दिया विवादित बयान, कही ये बात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बारानगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पाटी (BJP) के नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘कल सीतलकुची में जो लोग मारे गए वे ‘बुरे लड़के’ थे। यदि आप अधिक मात्रा में कुछ भी करते हैं, तो राज्य में हर जगह सितालकुची लगेगा।’

उन्होंने कहा, ‘कुछ बुरे लड़के महिलाओं की साड़ियों को खींचेंगे, और अगर वे शिकायत करती हैं तो दीदी (ममता बनर्जी) कहेंगी कि बुरे लड़कों ने ऐसा किया। आखिर ये बुरे लड़के कौन हैं? वे कहां से आए हैं? कल सीतलकुची में जो लोग मारे गए वे बुरे लड़के थे। अशांति पैदा करने के लिए टीएमसी को यहां गुंडे मिले हैं। वे लोगों को धमकी दे रहे हैं कि अगर वे TMC के लिए साथ नहीं हैं, तो उन्हें योजनाएं का लाभ नहीं मिलेगा।’

घोष ने कहा, अगर BJP सत्ता में आई तो हम यहां एक स्पेशल टास्क फोर्स (SIT) का गठन करेंगे। हम सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे डालेंगे, जिन्होंने गरीबों को परेशान किया। 17 तारीख को सभी लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान करने जाएंगे। केंद्रीय बल की मौजूदगी में वोटिंग पूरी होगी। यदि आप अपना वोट नहीं डाल सकते हैं, तो हम वहां मदद के लिए रहेंगे। आशा है कि आपने देखा कि सीतलकुची में क्या हुआ। यदि आप अधिक मात्रा में कुछ भी करते हैं, तो राज्य में हर जगह सितालकुची लगेगा। तो खबरदार।

Share:

Next Post

उप्र में कक्षा एक से 12 तक के सभी School बंद, Coaching पर भी रोक

Sun Apr 11 , 2021
लखनऊ । उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कोविड-19 (COVID-19) के उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में पिछले वर्ष प्रदेश के सभी जनपदों ने कोविड प्रबन्धन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया था। इस बार […]