भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी भाई देसाई (Former Prime Minister Morarji Desai) की आज शनिवार को पुण्यतिथि है। 10 अप्रैल 1995 को उनका मुंबई में निधन हो गया था। मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री थे। खास बात यह है कि वह देश के पहले गैर-कांग्रेसी नेता थे जो प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने मोरारजी देसाई को पुण्यतिथि पर नमन किया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री को पुण्यतिथि (Former Prime Minister Morarji Desai) पर नमन करते हुए कहा ‘राष्ट्रीय हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा सामाजिक उत्थान हेतु राजनीति करने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मोरारजी देसाई जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन! आपके प्रखर और कल्याणकारी विचार सदैव भावी पीढिय़ों को राष्ट्र की उन्नति व समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने अपने संदेश में कहा ‘राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के धनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र सेवा में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved