img-fluid

भाजपा ने पांच चुनावी राज्यों के लिए ‘महिला, मोदी कीर्तन और राखी बांधों’ प्लान बनाया

July 23, 2023


नई दिल्ली । भाजपा (BJP) ने इस वर्ष होने वाले (Happening This Year) देश के पांच चुनावी राज्यों के लिए (For Five Election    States of the Country) ‘महिला, मोदी कीर्तन और राखी बांधों’ प्लान (‘Women, Modi Kirtan and Rakhi Dams’ plan) बनाया (Made) । इसे आने वाले दिनों में विभिन्न तरीकों से जमीनी धरातल पर उतारा जाएगा। दरअसल, इस वर्ष के अंत तक देश के जिन पांच राज्यों – राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधान सभा चुनाव होने हैं उनमें से दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एवं तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में भाजपा की सरकार है तो वहीं मिजोरम में एनडीए गठबंधन की सरकार है और भाजपा के सहयोगी मिजो नेशनल फ्रंट के नेता जोरमथांगा राज्य के मुख्यमंत्री हैं।


  • भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन ने बताया कि इन पांचों राज्यों में महिला वोटरों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए पार्टी ने एक मेगा प्लान तैयार किया है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चे की तरफ से इन पांचों राज्यों के लिए अलग-अलग 3-3 चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं और पार्टी की ये 15 महिला नेता अपने-अपने दायित्व वाले प्रदेशों के महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों से समन्वय बना कर मोर्चे की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर संगठन की योजना के मुताबिक महिला वोटरों को भाजपा से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे।

    वानाती श्रीनिवासन ने आगे बताया कि राष्ट्रीय महिला मोर्चा इन पांचों राज्यों में महिला मोर्चा संगठन को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दे रहा है। इसके साथ ही मोर्चा नए महिला वोटरों को पार्टी से जोड़ने के लिए नया वोटर सम्मेलन जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों तक कर फर्स्ट टाइम महिला वोटर और अन्य महिला वोटरों तक मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाएगा।

    महिला मोर्चा ने नवरात्रि और रक्षा बंधन के त्योहार के लिए भी मोदी कीर्तन, स्नेह यात्रा और राखी बांधों अभियान सहित कई योजनाएं बनाई हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन ने आईएएनएस को बताया कि मोर्चा की महिला कार्यकर्ता नवरात्रि के समय मोदी कीर्तन के जरिए मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी महिला मतदाताओं तक पहुंचा कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही रक्षाबंधन के समय रिक्शा एवं ऑटो वालों के साथ-साथ डिलीवरी बॉयज को राखी बांधकर उन्हें भी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। पार्टी ने इसे स्नेह यात्रा का नाम दिया है।

    आपको बता दें कि, भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को एक बड़ी बैठक कर इन चुनावी राज्यों की रणनीति को अंतिम रूप दिया। मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन पांचों चुनावी राज्यों के लिए नियुक्त की गईं चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अन्य महत्वपूर्ण महिला नेता भी शामिल हुईं। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं महिला मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी इन पांचों राज्यों में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान में शामिल इन महिला नेताओं को चुनावी अभियान के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

    Share:

  • फ्लाइट में वॉशरूम जाने से रोका तो महिला ने फर्श पर ही कर दिया पेशाब, कैमरे में कैद हुई घटना

    Sun Jul 23 , 2023
    नई दिल्ली। बीते कुछ समय से या यूं कहें कि कुछ महीनों में विमान में अभद्रता के कई मामले सामने आए हैं। इसी क्रम में अब एक और अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस बार एक महिला ने विमान के फर्श पर पेशाब कर दिया, क्यों कि चालक दल ने उसे दो घंटे तक शौचालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved