देश

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन

जयपुर । उदयपुर की पहली महिला सभापति (First woman chairman of Udaipur)और राजस्थान की पूर्व मंत्री ( former minister of Rajasthan) राजसमन्द विधायक (Rajsamand MLA) किरण माहेश्वरी (Kiran Maheshwari) का रविवार देर रात कोरोना संक्रमण के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री किरण के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से कामना की है।

राजनीतिक जीवन में कई जंग जीतने वाली समाज और देश में उत्कृष्ट महिला नेतृत्व के रूप में पहचान रखने वाली किरण माहेश्वरी के निधन से माहेश्वरी समाज व भाजपा में शोक व्याप्त हो गया है। पिछले दिनों समाज में उनके स्वस्थ होने की कामना से व्रत भी रखा गया था।

गत 28 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आने के बाद पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी को उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं नजर आने पर उन्हें 07 नवम्बर को एयरलिफ्ट करके गुड़गांव मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। वहां कोरोना से जंग लड़ते लड़ते रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनका पार्थिव देह उदयपुर लाया जा रहा है, जहां कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरीजी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।

 

Share:

Next Post

नाइजीरिया में नरसंहार में 110 लोगों की मौत

Mon Nov 30 , 2020
अबुजा । नाइजीरिया (Nigeria) के पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए एक नरसंहार में कम से कम 110 लोगों की मौत हो गयी। मारे गए लोगों में अधिकतर किसान शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक यह हत्याएं दोपहर से पहले हिंसाग्रस्त बोर्नो प्रांत के मैदुगुरी क्षेत्र के नजदीक कोशोबे नामक […]