
भोपाल। प्रदेश में बिजली कटौती से सरकार ने साफ इंकार कर दिया है, लेकिन भाजपा नेता ही बिजली कटौती पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने दो दिन पहले कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री से बातचीत करते हुए वीडियो वायरल किया था। इसके 24 घंटे बाद कृषि मंत्री ने कहा कि बिजली संकट खत्म हो गया है। अब भाजपा के अन्य नेता भी कटौती को लेकर कृषि मंत्री की राह पर चलने को बेकरार हैं।
पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट पर लिखा कि ‘किसानों की फसल निपटी तो वो हमें निपटा देगा, यह कहकर मंत्री जी ने अपने क्षेत्र को बिजली कटौती से बचा लिया। अब बाकी विधायक भी क्या सोशल मीडिया की शरण ले अथवा निपटने की तैयारी करें।Ó दरअसल, बिजली कटौती प्रदेश भर में हो रही है। कृषि मंत्री के बयान के बाद सरकार की जमकर किरकिरी हुई है। हालांकि मुख्यमंत्री के कहने पर कृषि मंत्री ने अब कटौती पर चुप्पी साध ली है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved