लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार का कहर (high speed havoc) देखने को मिला है। यहां पर BJP ‘विधायक’ स्टीकर लगे गाड़ी से बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने 2 लोगों को रौंद दिया है। हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत (Painful death of two brothers riding bike) हो गई। बताया जाता है कि गाड़ी योगेश वर्मा (Yogesh Verma) की पत्नी नीलम वर्मा के नाम से दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सदर विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे। लखीमपुर-बहराइच रोड पर काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवार युवकों को रौंदा दिया। इस हादस में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह कार बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की है, जोकि उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved