
नई दिल्ली। भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल की बहू नीतू सिंह ठाकुर ने ससुराल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नीतू ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक न्यूज वेबसाइट की खबर के अनुसार नीति ठाकुर ने लिखा है कि ‘मैं मप्र के नरसिंहपुर से बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के अपराधी बेटे की पत्नी हूं। अब मैं अकेले दिल्ली में रहकर नौकरी करती हूं और अदालत में तलाक के लिए लड़ रही हूं।
मैं बहुत हिम्मत करके अपनी कहानी कह रही हूं। मेरी इस कहानी से कई लोग विचलित हो सकते हैं, लेकिन ये मेरा और हमारे समाज का सच है। जो शायद आपको झकझोर दे, या नहीं भी, क्योंकि हमने कहीं ना कहीं इसे स्वीकार कर लिया है। नीत ने कहा है कि उसके परिजनों ने मर्जी के खिलाफ शादी की। शादी के बाद पता चला कि पति पर 45 केस हैं। पति पर आरोप हैं कि दूसरी लड़कियों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाकर घर आते हैं। पति शराब और ड्रग्स का आदी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved