
भोपाल। भाजपा (BJP) सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। शनिवार (Saturday) को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें राजकीय विमान से उपचार के लिए मुंबई (Mumbai) भेजा गया। जहां कोकीलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रज्ञा की बहन उपमा ठाकुर ने दूरभाष पर बताया कि उनकी हालत पहले से बेहतर है। डॉक्टरी की टीम उपचार कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved