img-fluid

भाजपा राष्ट्रीय युवा के पदाधिकारियों की घोषणा, जानें किसे क्या पद मिला

October 20, 2026

नई दिल्ली: बीजेपी ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की है. इसमें उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए और हर्षवर्धन सिंह राष्ट्रीय महामंत्री बने हैं.

पार्टी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के तहत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और अन्य दायित्व पर नियुक्त किया जा रहा है.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में जम्मू कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, यूपी से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमल नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल विधायक से सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

इन्हें नियुक्त किया राष्ट्रीय महामंत्री

इनके अलावा यूपी से हर्ष वर्धन सिंह , ओडिशा से अर्पिता उपराजिता बडजेना, और आंध्र प्रदेश से मित्त वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. असम से बिस्वजीत खौंड, एमपी से आशीष झाला, महाराष्ट्र से सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान से हिमांशु शर्मा, पंजाब से सरदार अरमानजोत बरार, झारखंड से अमन यादव और बिहार से राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी यूपी से

वहीं, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर यूपी से विनीत वत्स त्यागी, राजस्थान से देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

राष्ट्रीय कार्यालय का प्रभारी? 

इनके अलावा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के तौर पर गुजरात से ध्रुव पंडित, राष्ट्रीय कार्यालय सह प्रभारी मोहित सोनी को नियुक्त किया है. नीति एवं शोध प्रभारी तेलंगाना से अखिला बंदम, नीति एवं सह प्रभारी गुजरात से रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना से कमल मदीशेट्टी, हरियाणा से डॉ. रमा बल्हारा को नियुक्त किया गया है.

इन्हें सौंपी मीडिया प्रभारी की भूमिका 

इनके अलावा बिहार से हिमांशु यादव मीडिया प्रभारी बनाया गया है. मीडिया सह प्रभारी के तौर पर दिल्ली से शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश से अतुल ठाकुर, और दिल्ली से विशु बसोया को बनाया गया है. इनके अलावा दिल्ली से अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, बिहार से मानवेंद्र चौहान को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Share:

  • How to Permanently Delete Your Casino Account and Remove Your Personal Information

    Tue Oct 20 , 2026
    Managing your online gambling presence responsibly includes understanding the process of casino not on GamStop when you choose to step away from gaming platforms. Whether you’re pausing your activity, worried regarding privacy, or simply no longer wish to use a particular casino, understanding how to properly close your account and verify your personal information is […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved