
इंदौर। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस इस बार अपनी सीट में बढ़ोतरी कर लेगी, लेकिन कांग्रेस को उल्टा नुकसान (Reverse loss to Congress) हो गया और कांग्रेस को मात्र 20 सीटें ही मिली है, जबकि 2 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई है। भाजपा पिछली बार से 3 से अधिक सीटें लाने में कामयाब हुई है और उसने अपना आंकड़ा 63 पर पहुंचा दिया है। इसमें और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि अभी कई वार्डों में चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई है तो कई के परिणाम अभी अटके हुए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक नंबर विधानसभा में 12 भाजपा, 4 कांग्रेस, एक निर्दलीय तो 2 नंबर में 14 भाजपा, 4 कांग्रेस, 3 में 8 भाजपा, दो कांग्रेस 4 में 11 भाजपा व कांग्रेस 2, 5 में 12 भाजपा, 6 कांग्रेस और एक निर्दलीय तथा राऊ विधानसभा (rau assembly) में छह बीजेपी और दो सीट कांग्रेस के खाते में गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह रात 9 बजे सभी जीते हुए प्रत्याशियों को उनके निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved