भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

चुनाव लडऩे वाले नेताओं के दायित्व बदलेगा भाजपा संगठन

  • मप्र भाजपा में अगले महीने हो सकता है आंशिक बदलाव

रामेश्वर धाकड़
भोपाल। प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रारंभिक रणनीति पर गहन मंथन हो चुका है। इसके बाद से भाजपा में अलग-अलग बैठकों का दौर जारी है। जिसमें मंत्रियों के कमराबंद बैठक से लेकर संगठन पदाधिकारी की गोपनीय बैठक भी हुईं। जिसमें संगठन के कार्यक्रमों से लेकर संगठन में चुनावी दृष्टि से सौंपे जाने वाले नए दायित्वों पर भी चर्चा हुई है। साथ ही संगठन के जिन पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारना है, उन्हें संगठन के दायित्वों से भी मुक्त करने पर भी विचार हुआ है। प्रदेश भाजपा संगठन अगले महीने से कार्यसमिति में लिए गए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष फैसलों पर काम करना शुरू कर देगा। संगठन सूत्रों ने बताया कि कुछ ऐसे पदाधिकारियों को भी वापस लाया जा सकता है, जो संगठन में हासिए पर चले गए थे। ऐसे नेताओं को चिह्नित कर पार्टी उनके गांव-घर तक भी पहुंचेगी। इसके पीछे संगठन की मंशा नेताओं के अनुभवों का चुनाव में पार्टी के लिए लाभ उठाना है। इसी तरह कुछ पदाधिकारियों को गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर किनारे किया जा सकता है या फिर दायित्व बदले जा सकते हैं। जिनमें प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर मोर्चा, प्रकोष्ठ समेत अन्य विभाग भी शामिल हैं। संगठन सूत्रों के अनुसार इनमें ज्यादातर पदाधिकारी वे हैं, जो संगठन के सामने चुनाव लडऩ़े की इच्छा जाहिर कर चुके हैं या फिर संगठन उन्हें चुनाव में उतारने पर विचार कर रहा है। भाजपा में बेशक चुनाव से पहले टिकट चयन की पूरी प्रक्रिया अपनाई जाती है, लेकिन किसे चुनाव लडऩा या अथवा लडऩा है, उसकी जमावट अभी से शुरू हो गई है।



अब गिने-चुने जिलाध्यक्ष ही बदले जाएंगे
भाजपा प्रदेश संगठन ने पिछले दो महीने के भीतर करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। यह जमावट विधानसभा चुनाव की दृष्टि से की गर्ई। निकट भविष्य में अब इक्का-दुक्का जिलाध्यक्षों को छोड़कर अन्य बदले जाने की संभावना खत्म है। जिन जिलाध्यक्षों को बदला जाना शेष हैं, उनमें एक या दो बड़े जिले भी शामिल हैं।

Share:

Next Post

बेलगाम हुए अपराधी, कोलार में भी 4 युवकों को चाकू से गोद डाला

Sun Jan 29 , 2023
e नशे में धुत होकर दिया वादरात को अंजाम, मैदान में बैठने की बात पर किया हमला भोपाल। राजधानी में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। निशातपुरा,गौतम नगर,हनुमानगंज में शुक्रवार-शनिवार को 13 घंटे के भीतर कुख्यात अपराधी अरशद उर्फ बब्बा और उसकी गैंग ने तीन लोगों को चाकू से गोद डाला। एक को लात घूसों से […]