img-fluid

सिसोदिया का दावा, दिल्ली में 63 लाख घरों को तोड़ने की योजना बना रही BJP

May 13, 2022

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे भाजपा शासित तीनों नगर निगमों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के कारण राजधानी में होने वाली ‘तबाही’ को रोकने की अपील की है।

सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी-बस्तियों में 63 लाख मकानों को तोड़ने की योजना बना रही है। इनमें से 60 लाख घर अनधिकृत कॉलोनियों में हैं, जबकि शेष तीन लाख ऐसे हैं जहां लोगों ने अपनी बालकनियों को बढ़ाया है या उन्हें कवर किया है। हमें पता चला है कि उन्हें नोटिस भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे राजधानी में भारी तबाही होगी। दिल्ली की लगभग 70 फीसदी आबादी बेघर हो जाएगी। आम आमदी पार्टी इस ”बुलडोजर राजनीति” का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों का यह आश्वासन देता हूं कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आपके साथ खड़ी है, हम भाजपा के तोड़-फोड़ के अभियान को रोकने के लिए जेल तक जाने को तैयार हैं।


मैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में भाजपा के तोड़-फोड़ अभियान को रोकने की अपील करता हूं, जो लोगों से उगाही करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें (शाह को) पत्र लिखकर कहा है कि इस डेमोलिशन ड्राइव को रोका जाना चाहिए।

अगर बुलडोजर का इस्तेमाल करना है, तो उनका इस्तेमाल उन भाजपा नेताओं और नगर निगम के प्रतिनिधियों के घरों को ध्वस्त करने के लिए किया जाना चाहिए, जिन्होंने इस तरह के ढांचे की अनुमति के लिए रिश्वत ली थी।

दिल्ली के मदनपुर खादर में गुरुवार को एक अतिक्रमण विरोधी अभियान पर कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन और पथराव गया था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान, जो दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके में एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे, उन्हें दंगा करने और लोक सेवकों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Share:

  • तिलक वर्मा ने तोड़ा ऋषभ पंत का बड़ा IPL रिकॉर्ड, पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन भी छूटे पीछे

    Fri May 13 , 2022
    नई दिल्ली। Indian Premier League 2022 में गुरुवार को Mumbai Indians ने Chennai Super Kings को पांच विकेट से हराया। इस मैच में Tilak Varma ने 32 गेंद पर नॉटआउट 34 रनों की पारी खेलकर आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के एक सीजन में किसी भी टीनएजर द्वारा बनाए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved