img-fluid

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और संगठन मंत्री ने मुख्यमंत्री निवास पर सुनी मन की बात

July 31, 2022

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंहामंत्री हितानंद्र शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी थे। मन की बात के बाद चारों नेताओं के बीच नगरीय निकायों में परिषद के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। निकायों में परिषदों का गठन इसी हफ्ते होना है।


प्रदेश को तिरंगामय बनाने में जुट जाएं: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर तिरंगा अभियान की बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश का संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए जुटें। धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करने के लिए कहें। हर व्यक्ति अपने राष्ट्र प्रेम के प्रदर्शन और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए घर-घर तिरंगा फहराए। तिरंगा अभियान की अगली बैठक 8 अगस्त को होगी।

Share:

  • युवाओं को आजादी के अमर नायकों के आदर्शों की शिक्षा देना जरूरी: राज्यपाल

    Sun Jul 31 , 2022
    भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि युवाओं में देशप्रेम की भावना को सशक्त करने के लिये जरूरी है कि उन्हें देश के समृद्धशाली इतिहास और देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के आदर्शों और सिद्धांतों की शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लिए यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved