img-fluid

कटनी जिला पंचायत मे भाजपा समर्थित सुनीता अध्यक्ष और अशोक बने उपाध्यक्ष

July 30, 2022

  • विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रयासों से बनी सहमति,शहर में निकला स्वागत जुलूस

कटनी। कटनी जिला पंचायत सदस्य सुनीता मेहरा को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है।सुनीता मेहरा को भाजपा का समर्थन मिला है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामों के प्रस्ताव पर भाजपा ने संगठन के अंदर ही वोटिंग कराकर अशोक विश्वकर्मा को जिला पंचायत का उपाध्यक्ष बनाया है। अशोक विश्वकर्मा इससे पहले भी जिला पंचायत का उपाध्यक्ष रह चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठा पूर्व चुनाव में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री पाठक के प्रयासों से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए आरक्षित था।


इस वर्ग से जिला पंचायत सदस्य पद पर दो प्रत्याशी जीते थे, जिसमें एक प्रत्याशी सुनीता मेहरा और दूसरी प्रत्याशी किन्नर माला मौसी थी। इन्हीं दोनों में एक को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाया जाना तय था। भाजपा ने सुनीता मेहरा को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाकर जिले की सभी जनपद पंचायतों की तरह जिला पंचायत में भी अपना कब्जा जमा लिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए तीनों नामों का प्रस्ताव था। जिसमें अशोक विश्वकर्मा, मोहनी पांडेय और कविता पंकज राय का नाम शामिल था। तीनों नामों के लिए भाजपा संगठन ने वोटिंग कराई। जिसमें अशोक विश्वकर्मा, मोहनी पांडेय और कविता पंकज राय का नाम शामिल था। तीनों नामों के लिए भाजपा संगठन ने वोटिंग कराई। जिसमें अशोक विश्वकर्मा को आठ वोट मिले। जिसके बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा को चुना गया।

Share:

  • विधायक महेश परमार के प्रयासों से जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत

    Sat Jul 30 , 2022
    तराना। जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिये गुरुवार को हुए चुनाव में निर्वाचित सदस्यों द्वारा किए गए मतदान में कांग्रेस के अजय रूद्रप्रतापसिंह पिता विजेन्द्रसिंह दरबार कड़ोदिया ने भाजपा प्रत्याशी शिवसिंह गुर्जर से दो वोट अधिक प्राप्त कर विजयी हासिल की। जनपद पंचायत के कुल 25 सदस्यों मे 9 सदस्य कांग्रेस समर्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved