img-fluid

बजट की खूबियां गिनाने उतरेगी भाजपा

February 05, 2021

  • कल से प्रदेश भर में होंगे आयोजन, मंत्री, विधायक और सांसद होंगे शामिल

भोपाल। देश में जारी किसान आंदोलन के बीच भाजपा भारत सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट की अच्छाईयां बताने के लिए सड़क पर उतरने जा रही है। भाजपा नेता जनता के बीच बताएंगे के कोरोना काल के बाद भारत सरकार ने जो बजट पेश किया है। वह ऐतिहासक है। आम लोगों को जानकारी देने तथा उसकी खूबियों से परिचित कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी आगामी 6-7 फरवरी से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। जिसमें विधायक, संासद भी उतरेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बजट की अच्छाईयां बताने के लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत 6 एवं 7 फरवरी को राजधानी भोपाल में बुद्धिजीवी सम्मेलन, चेंबर आफ कॉमर्स औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के संस्थानों के साथ चर्चा का कार्यक्रम आदि आयोजित किए जायेंगे। इस दौरान बजट से प्रदेश को होने वाले लाभों पर चर्चा की जायेगी तथा प्रेजेंटेशन के माध्यम से बजट के विशेष बिंदुओं को दर्शाया जायेगा। सभी सांसद भी अपने अपने क्षेत्रों में 6-7 एवं 13-14 फरवरी को बजट में की गयी घोषणाओं को लेकर जानकारी देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13-14 फरवरी को सभी जिला केन्द्रों पर सामाजिक, बुद्धिजीवी एवं व्यावसायिक संगठनों के साथ सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। इसमें सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। अगले एक सप्ताह में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिलों में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्र सरकार के प्रति अभिनंदन का प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

सोशल मीडिया पर होगी बजट की ब्रॉडिंग
अगले 15 दिनों में विभिन्न प्रकार के सामाजिक, व्यावसायिक संस्थानों, लाभार्थी संगठनों द्वारा बजट में की गई घोषणाओं हेतु प्रधानमंत्री का अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर मंत्रियों के प्रवास के दौरान उनको सौंपे जायेंगे तथा उसकी प्रति प्रधानमंत्री जी को भेंजी जायेगी। प्रदेश तथा जिला स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट पर स्थानीय भाषा में बजट की मुख्य बातों को अपलोड किया जायेगा। स्थानीय पत्र पत्रिकाओं में विशेषज्ञों द्वारा बजट पर लिखे गए लेख प्रकाशित कराए जायेंगे। सोशल मीडिया, फेस बुक एवं ट्विटर के माध्यम से बजट की मुख्य बातों तथा इससे संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी।

Share:

  • हर घंटे 2 करोड़ का नुकसान, भारत में 4 साल में 400 से ज्यादा बार इंटरनेट लॉकडाउन

    Fri Feb 5 , 2021
    नई दिल्ली। साल 2021 की शुरुआत देश में इंटरनेट लॉकडाउन की एक श्रृंखला के साथ हुई। पिछले एक महीने में हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में किसानों के प्रदर्शन स्थल पर पांच मामले सहित देशभर में इंटरनेट शटडाउन के सात मामले देखे गए हैं। विरोध स्थल के आसपास इंटरनेट सेवाओं के निलंबन ने दुनियाभर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved