
मुंबई। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सूबे में होने वाले सभी नगर निगम का चुनाव अपने बते पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी नगर निगम में अकेले दम पर चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सभी नगर निगम में आम जनता से जुड़कर काम किया है, इसलिए चुनाव में भाजपा को बेहतर प्रतिफल मिलने वाला है।
उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष मुंबई नगर निगम सहित कई शहरों में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। मुंबई नगर निगम में भाजपा व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का चुनावी गठबंधन होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी लेकिन फडणवीस ने आज इस संभावना पर विराम लगा दिया है। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved