img-fluid

मप्र में भाजपा शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान, अमित शाह ने बनाई चुनाव की रणनीति

July 12, 2023

भोपाल (Bhopal)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने मंगलवार रात भोपाल (Bhopal) प्रवास के दौरान यहां भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं (party workers) के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी अभियान को लेकर रणनीति तय की गई। उन्होंने प्रदेश में चुनाव को लेकर विजय संकल्प अभियान (Vijay Sankalp Abhiyan) शुरू करने की बात कही।

करीब दो घंटे चली बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात अमित शाह ने कही। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी।


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार रात करीब आठ बजे भोपाल आए और यहां मध्यप्रदेश भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में शाह के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, शिवप्रकाश, अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। देर रात करीब 11.30 बजे बैठक लेने के बाद अमित शाह दिल्ली रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने दी केंद्रीय गृह मंत्री शाह को विदाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को देर रात्रि स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के गृह मंत्री और मिनिस्टर इन वेटिंग डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वीडी शर्मा, राज्य मंत्री परिषद के सदस्य, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गृह मंत्री शाह के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रवाना हुए।

Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Jul 12 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.33, सूर्यास्त 06.55, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी, बुधवार, 12 जुलाई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved