img-fluid

अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच फंदे से लटकता मिला BJP कार्यकर्ता का शव, घर जाएंगे गृह मंत्री

May 06, 2022


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में उत्तरी कोलकाता के काशीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक युवा कार्यकर्ता रहस्यमय परिस्थितियों में एक इमारत के अंदर लटका पाया गया। इस घटना के बाद के इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है। वह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आगे की जांच के लिए शव को ले जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जॉयिता बसु मौके पर मौजूद थीं।

मृतक के घर जाएंगे गृह मंत्री
वहीं, पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर में कार्यकर्ता के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह आज दोपहर चौरसिया के आवास जाएंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘चौरसिया पार्टी के एक कुशल कार्यकर्ता थे। आज सुबह वह मृत पाए गए।’’


भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘शाह ने हमें एनएससी बोस हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर होने वाले भव्य स्वागत कार्यक्रम को रद्द करने के लिए कहा।’’ शाह अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन उत्तर बंगाल से कोलकाता पहुंचेंगे।

TMC ने आरोपों को खारिज किया
पुलिस ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया का शव घोष बागान इलाके में एक सुनसान इमारत के अंदर फंदे से लटका मिला। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ता की हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने की है, हालांकि पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है।

भाजपा के आरोप का खंडन करते हुए टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा, ‘‘हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस को मामले की जांच करने दें।’’ पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

  • देश में प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हुई, जनसंख्या नियंत्रण उपायों का दिखा असर

    Fri May 6 , 2022
    नई दिल्ली। भारत की कुल प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के पांचवें दौर की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों की अहम प्रगति को दर्शाता है। कुल प्रजनन दर (TFR) को प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या के रूप में मापा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved