
इंदौर। कल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा हिन्दू विरोधी बयान के मामले में दिल्ली से लेकर इंदौर तक भाजपा आक्रामक मूड में नजर आई। इंदौर में विधानसभा 1 में कल आकाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया।
राहुल गांधी को लेकर भाजपा पूरी तरह से आक्रामक हो गई है। कल संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिन्दुओं को लेकर जो बयान दिया, उसको लेकर प्रधानमंत्री और सरकार ने कड़ा विरोध जताया।
एक नंबर विधानसभा में बड़ा गणपति चौराहे पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान, पूर्व नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, राजेश चौहान, रामा भावसार, विजय बिंजवा, पार्षद मनोज मिश्रा, संदीप दुबे, संध्या यादव, शिवम यादव, घनश्याम काकानी, मुकेश खाटवा, पराग कौशल, पवन राठौड़ सहित भाजपा नेताओ ने राहुल गांधी के पुतले की अर्थी निकाली और उसे फूंक दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी गलत बयानबाजी कर सदन को गुमराह कर रहे हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा के नेतृत्व में भी राहुल गांधी का विरोध किया गया। वर्मा ने कहा कि शुरू से ही कांग्रेस का चरित्र इसी तरह का रहा है। वह हमेशा हिन्दू विरोधी बातें करते आई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved